CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं, इस बार 12वीं क्लास में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. सीबीएसई परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और Digilocker पर digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकता है. इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। इस बार सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थीं. वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 5 अप्रैल तक निर्धारित थी. इसके लिए कुल 38 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे आ गए हैं लेकिन इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट यानी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी.
#CBSE12thResult2023, #CBSE12thResult,#CBSEClass12thResultout,






