(बॉलीवुड डेस्क): ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बेहद कम बजट में बनी यह फिल्म अब 100 करोड़ की कमाई करने से चंद कदम दूर है। विवादों के बीच फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं आंकड़ों के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने छठे दिन यानी मिड वीक में 12 करोड़ रुपये बटोरे हैं। छठे दिन की कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 68.86 करोड़ हो गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, उसके आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म वीकेंड तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। बता दें कि 'द केरल स्टोरी' कई राज्यों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। 

##TheKeralaStory,#bollywoodnews,#TheKeralaStoryBoxOfficeCollection,