बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश, पुलिस ने किया बयान दर्ज
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बने और महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए. दिल्ली पुलिस ने बृज भूषण का बयान दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, पहलवानों की शिकायत पर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज किया गया और कुछ दस्तावेज मांगे गए। बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया। चार महिला पुलिस अधिकारियों सहित छह पुलिस टीमों के साथ एसआईटी का गठन किया गया है। एक महिला डीसीपी की देखरेख में दस लोगों की टीम बनाई गई थी।
#WrestlersProtest,#BrijbhushanSharanSingh,#PresidentofWrestlingFederationofIndia,







