(बॉलीवुड डेस्क):आप पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आज सगाई होने वाली है. ये सगाई समारोह दिल्ली के कपूरथला हाउस में रखा गया है. जिसमें दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा जोनास भी शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनास परिणीति की बहन हैं। दिल्ली में होने वाले इस समारोह में सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत राजनीति और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। कपूरथला हाउस दिल्ली में कपूरथला के महाराजा का पूर्व निवास है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री का रिहायशी कपूरथला हाउस फिलहाल राज्य सरकार के अधीन है। इसी किले में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सगाई करने जा रहे हैं. वहीं सिक्योरिटी के लिए भी कपूरथला हाउस के गेट पर पुख्ता इंतजाम भी नजर रहे हैं.

#RaghavChadha,#ParineetiChopra,#Parineeti-RaghavEngagement,#KapurthalaHouse,