UP Nikay Chunav: यूपी नगरीय निकाय चुनाव में मतगणना जारी
मुज़फ्फरनगरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी नगरीय निकाय चुनाव में डाले गए वोटों की मतगणना जारी है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग दो चरणों में चार मई और 11 मई को हुई थी. 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 16 सीट पर भाजपा जबकि आगरा की एक सीट पर बसपा आगे है। मुज़फ्फरनगरनगर पालिका परिषद की पहले चरण की गिनती सामने आयी है जिसमे मीनाक्षी स्वरुप 1720 वोट से आगे है। पहले चक्र में बीजेपी को 17299 ,एसपी को 15579 और बसपा को 2089 वोट मिली है। बुढ़ाना में भारतीय जनता पार्टी की बीना त्यागी समाजवादी पार्टी की उमा त्यागी से आगे चल रही है। बुढ़ाना में बीजेपी को 3077 और सपा को 2149 वोट मिली है। वार्ड 4 से टीटू त्यागी 427 वोट से जीत गए है। वार्ड एक पर हंगामा जारी है। शाहपुर में बीजेपी के प्रमेश सैनी आगे है। सहारनपुर की देवबंद नगर पालिका में पहले राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के विपिन गर्ग को 7,005 और एसपी के जहीर फात्मा को 2,294 और बसपा के जमालुददीन अंसारी को 598 वोट मिले.मेरठ में दूसरे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी हरिकांत अहलूवालिया आगे हैं. हरिकांत को 34,388 वोट मिले. बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया 21,000 वोटों से आगे हैं.
#muzaffarnagarnews#UPNikayChunavResult2023,#UPNikayChunav2023,#UPMunicipalElection,#UPNagarNigamResult2023,






