देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली 22 वर्षीय हिंदू युवती और हरिद्वार के एक गांव के रहने वाले मुस्लिम युवक फरमान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पिरान कलियर में नमाज पढ़ने और उन्हें सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई थी। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने उन्हें अनुमति देते हुए हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी को दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात हरिद्वार के एक बड़े संस्थान में काम करने के दौरान हुई थी। वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी को दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश भी दिए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। अगर आदेश के अनुपालन में कोई व्यवधान में पैदा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

#PiranKaliyarDargah#PiranKaliyarCase, #HaridwarNews,#UttarakhandHighCourt,