देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर उत्तराखंड कांग्रेस में जश्न का माहौल हैं उत्‍तराखंड कांग्रेस के नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की सफलता को भारत जोड़ो यात्रा के सकारात्मक परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में नफरत फैलाने का भरपूर प्रयास किया। सत्ता का पूर्ण दुरुपयोग किया, परंतु जनता ने साम्‍प्रदायिक राजनीति को नकार भाजपा को मुंह तोड़ जबाब दिया है। कर्नाटक के चुनाव परिणाम का संदेश भाजपा की नकारात्मक, साम्‍प्रदायिक, नफरत, ध्रुवीकरण अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे की हार और महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के खिलाफ सख्‍त जनादेश है। ये लोकतंत्र और सत्य की जीत है। वहीं उत्‍तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता हरीश रावत ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा थैंक्यू कर्नाटक, कर्नाटक के भाई-बहनों का बहुत-बहुत धन्यवाद। हम ऐसे मौके पर हिमाचल को भी नहीं भूल सकते। थैंक्यू_हिमाचल। विधानसभा चुनाव में संवैधानिक लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही शक्तियों का हौसला बढ़ाने का एक मौका हमारे पास भी आया था, लेकिन हम उस मौके को गंवा बैठे। मगर हिमाचल ने उस मौके को लपक लिया और जब 2024 का काउन-डाउन शुरू होगा और परिणाम आएंगे।  कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है। 

#KarnatakaElectionResults,#UttarakhandCongress,#Congress,#rahulgandhi,#Harishrawat,#yashpalarya ,