खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  यूपी निकाय चुनाव के नतीजों के बाद आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जनता के बीच रहने का फैसला किया है. राज्य में बीजेपी  के खिलाफ विपक्ष का एक गठबंधन बनाने पर चर्चाएं हो रही हैं. इसी क्रम में जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश, क्षेत्रीय और जिला समेत सभी फ्रंटल संगठनों को जनता के बीच में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं, जयंत चौधरी ने कहा, हम अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को इमपॉवर करेंगे. उनका वजूद हम आगे बढ़ाएंगे. इससे हमें नई लीडरशिप मिलेगी. 

#JayantChaudhary,#RLD,#UPNews,#Muzaffarnagarnews,