PBKS vs RR: राजस्थान ने पंजाब को हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को रखा कायम
(स्पोर्ट्स डेस्क): प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के साथ ही पंजाब का आईपीएल का सफर भी खत्म हो गया। धर्मशाला में शुक्रवार को आईपीएल के 66वें मैच के दौरान पंजाब किंग्स इलेवन और राजस्थान रायल्स के बीच खेले गए मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. इसके बाद राजस्थान ने 2 गेंद बाकी रहते 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. राजस्थान के लिए भी प्लेऑफ में पहुंचना लगभग असंभव है. पॉइंट्स टेबल में पंजाब 12 अंकों के साथ 8वें जबकि राजस्थान 14 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है. इस जीत के साथ ही राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 189 रन बना लिए। राजस्थान के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 50 और शिमरॉन हेटमायर ने 46 रन की पारी खेली। रियान पराग ने 12 गेंद पर 20 और ध्रुव जुरेल ने चार गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए।
#IPL2023,#PBKSvsRR, #PunjabKings,#RajasthanRoyals,






