(बॉलीवुड डेस्क) : टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में में ‘बावरी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने शो के प्रोड्यूसर्स और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स के खिलाफ आवाज उठाई है। इससे पहले मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने सीरियल के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी बीच मोनिका भदौरिया ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शूटिंग के माहौल के बारे में खुलकर बात की है। मोनिका भदौरिया ने कहा, “मैंने वर्ष 2019 में ही शो छोड़ दिया था, लेकिन मेकर्स ने अभी तक मुझे मेरा 4 से 5 लाख का पारिश्रमिक नहीं दिया है। मैंने पैसे को लेकर प्रोड्यूसर्स से एक साल तक लड़ाई लड़ी। 

#taarakmehtakaultachashma,#Bollywoodnews,