मुजफ्फरनगर में पालिका को छोड़कर पूरे जिले में साफ हुई भाजपा !
मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में निगम की सभी 17 सीटों पर भले ही भाजपा का कब्जा हो गया हो लेकिन भाजपा केवल मुजफ्फरनगर पालिका को छोड़कर पूरे जिले में साफ हो गई। यूपी नगरीय निकाय चुनाव में 17 मेयर, 1420 पार्षद के साथ-साथ नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष और नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य के लिए वोटिंग हुई थी. यूपी निकाय चुनाव में ज्यादातर सीटों का रिजल्ट शनिवार रात तक घोषित कर दिया गया था, मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप की जीत के लिए शनिवार की शाम आंकड़ा जारी किया गया, निर्वाचन आयोग के अनुसार मुजफ्फरनगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में 50.21 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर 421420 वोटरों में से 211608 वोट पड़े। इनमें से 7293 मत विभिन्न कारणों से रद्द किये गये। 204315 वैध मतों में भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप को 92045 वोट मिले हैं, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी लवली शर्मा को 80275 मत प्राप्त हुए। इसमें 11770 मतों से मीनाक्षी को विजयी बताया गया है। एआईएमआईएम की प्रत्याशी छोटी ने 11534, बसपा की रोशन जहां 10013, कांग्रेस प्रत्याशी बिलकीस चौधरी को 4458 मत प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी समा को 27०6, सलोनी शर्मा को 651, बबीता शर्मा को 519, रेशमा को 4०9 और गीता को 329 मत मिले हैं। 1376 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को वोट ना देकर नोटा का विकल्प चुना है। जिले में निकाय चुनाव में एक पालिका और आठ नगर पंचायतों में पार्टी को मिली हार के कारण भाजपा संगठन के नेताओं ने मंथन करते हुए हाईकमान को रिपोर्ट भेजने की तैयारी भी कर दी है। भाजपा की इस हार को लेकर जो मुख्य कारण सामने आया है, वो टिकट बंटवारे को लेकर शुरू हुई अपनों की लड़ाई की ओर ही जाता है। अपनों की नाराजगी ही भाजपा के लिए निकाय चुनाव में भारी पड़ी और यहां पर भाजपा केवल मुजफ्फरनगर पालिका को छोड़कर पूरे जिले में साफ हो गई। यूपी में नगर निकाय चुनाव में शनिवार को हुई मतगणना में सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य के सभी 17 नगर निगमों के महापौर पद पर एकतरफा जीत हासिल की है. किसी भी विपक्षी दल को महापौर सीट पर जीत नहीं मिली. नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भी भाजपा का दबदबा रहा.
#muzaffarnagarnews, #upnews,#UPNikayChunav2023,#UPNagarNigamElectionResult2023,,







