(बॉलीवुड डेस्क):दो साल जेल में रहने के बाद ड्रग मामले में एजाज खान को जमानत मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में कोर्ट ने एजाज को जमानत देने से इनकार कर दिया था। एजाज इस मामले में शामिल था और उसे ड्रग रखने और तस्करी का दोषी ठहराया गया था। अब दो साल बाद एजाज को जमानत मिल गई है, एजाज खान को 2021 में एक ड्रग केस के सिलसिले में एनसीबी द्वारा मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। इसके बाद अभिनेता को मुंबई की आर्थर रोड जेल में कैद कर लिया गया था। एजाज खान को एनसीबी ने ड्रग पेडलर्स फारूक बटाटा और उनके बेटे शादाब बटाटा के साथ शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने अदालत को यह भी बताया थी कि एजाज ने खुद शादाब बटाटा से खरीदे और ड्रग्स का सेवन भी किया। इतना ही नहीं अभिनेता ने उन ड्रग्स का व्यापार भी किया।

#Ajazkhan,#bollywoodnews,#AjazKhanBail,