कैंट विधानसभा प्रेमनगर कांवली मंडल द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट जनों को किया गया सम्मानित
देहरादून,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रविवार को 21 कैंट विधानसभा प्रेम नगर कांवली मंडल द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड 41 इंदिरापुरम में विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। कैंट विधानसभा में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर सेवा सुशासन गरीब कल्याण के स्वप्न को साकार करते हुए जनसम्पर्क अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट जनों में पुलिस विभाग से रिटायर्ड अजय चौहान ,सुमन पांडे, शिक्षा विभाग से रिटायर्ड पीके शुक्ला एवं विक्रम पुंडीर को शॉल पहनाकर एवम तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर , मंडल श्रीमती अंजू बिष्ट , महा जनसंपर्क अभियान के विधानसभा संयोजक संजय सिंघल , मंडल के सह संयोजक शिशिरकांत त्यागी , क्षेत्रीय पार्षद आशा भाटी एवं ओमेंद्र भाटी, सदस्य बबीता , मंडल उपाध्यक्ष राहुल चौहान आदि उपस्थित रहे।

#Dehradunbjp,#Dehradunnews,#Uttarakhandnews ,







