खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर स्थिति का जायजा लेने के बाद दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए बालासोर के एक अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और मदद का आश्वासन दिया। पीएम मोदी ने कहा, यह एक दर्दनाक घटना है. सरकार घायलों के इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. यह एक गंभीर घटना है, इसकी हर तरह से जांच के निर्देश जारी किए गए हैं. दोषी पाए जाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी, पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे. अस्पताल रवाना होने से पहले पीएम ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर चल रहे बहाली कार्य की समीक्षा भी की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल से कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री से बात की। उन्होंने उनसे घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि शोक संतप्त परिवारों को असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रभावितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे। पीएम मोदी ने कहा कि अनेक राज्यों के यात्री इस यात्रा में कुछ न कुछ गंवाया है. यह बहुत बड़ा दर्दनाक मन को विचलित करने वाला हादसा है. जो लोग घायल हुए हैं उनके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों की मदद करने वालों का शुक्रिया भी किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा हादसा बेहद ही दर्दनाक और विचलित करने वाला है, मेरे पास इस वेदना को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं हैं. इस दौरान पीएम मोदी बेहद दुखी भी नजर आए. बता दें कि इस रेल हादसे में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों लोग घायल हैं. 

#OdishaTrainAccident,#PmModi,#OdishaNews,