ऑस्ट्रेलियाई के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से की सन्यास की घोषणा
(स्पोर्ट्स डेस्क) : ऑस्ट्रेलियाई के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. आईसीसी ने ऑफीशियल वेबसाइट पर यह जानकारी शेयर की. डेविड वॉर्नर जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अपने टेस्ट करियर का समापन करना चाहते हैं. भारत के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों में लगे वॉर्नर ने प्रैक्टिस सेशन से पहले बातचीत करते हुए उम्मीद जताई कि पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट उनका अंतिम टेस्ट मैच होगा. वॉर्नर ने कहा टीम में बने रहने के लिए आपको रन बनाने होंगे. मैं शुरू से कहता रहूं कि (2024) टी20 विश्व कप शायद मेरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी मैच होगा.
डेविड वॉर्नर अभी इंग्लैंड में हैं और वे भारत के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच की तैयारी कर रहे हैं. वॉर्नर इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 16 जून से शुरू होने वाली एशेज सीरीज का हिस्सा होंगे. डेविड वॉर्नर ने 102 टेस्ट मैचों में 8158 रन बनाए हैं. इस दौरान वॉर्नर ने 3 दोहरे शतक, 25 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं. वॉर्नर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख ओपनर में से एक हैं. वे भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान समेत कई बड़ी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं.
#ICC, #DavidWarner,#DavidWarnerRetirementTestCricket,







