सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' की शूटिंग ख़त्म
(बॉलीवुड डेस्क): सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' की शूटिंग पूरी हो गई है.फैंस अब इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद जेलर के सेट से निर्माताओं ने रजनीकांत और टीम की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। सुपरस्टार और टीम ने तमन्ना भाटिया और टीम के साथ सेट पर केक काटकर रैप-अप मनाया। फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म में रजनीकांत एक जेलर की भूमिका निभाएंगे. फिल्म को एक जेल के अंदर शूट किया गया है. रजनीकांत और तमन्ना के अलावा, इस फिल्म में शिवराजकुमार, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन भी पर्दे पर दिखाई देंगे. यह दूसरी बार होगा जब रजनीकांत जैकी के साथ काम करते नजर आएंगे.
#Jailer,#Rajinikanth,#Tamanna Bhatia,#JailorMovie,#BollywoodNews,,







