सीएम योगी के निर्देश, यूपी में 15 से 21 जून तक मनाया जायेगा योग सप्ताह
लखनऊ ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष 15 जून से 21 जून 2023 तक योग सप्ताह के रूप में मनाया जाना चाहिए, उन्होंने कहा की इस वर्ष नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ''हर घर-आंगन योग'' रखी गई है, जिससे योग के माध्यम से प्रत्येक परिवार को कल्याण एवं स्वास्थ्य प्राप्त हो सके, योग भारत द्वारा विश्व मानवता को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। हमारे ऋषि मुनियों के इस प्रसाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया को परिचित कराया है। सीएम योगी ने कहा कि 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस वर्ष 15 जून से 21 जून 2023 तक 'योग सप्ताह' के रूप में मनाया जाना चाहिए. सीएम ने कहा कि योग सप्ताह की अवधि में जिला मुख्यालयों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. शैक्षिक संस्थानों में योग से संबंधित सेमिनार, कार्यशाला आयोजित हों। इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों की सहभागिता भी होनी चाहिए। मंत्री अपने प्रभार वाले जिले में कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें।
#UPNews,#CMYogi,#internationalyogaday,#LucknowNews,







