खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में धरने पर बैठे महिला पहलवानों की बीती रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 2 घंटे तक बैठक हुई, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुलाकात अमित शाह के आवास पर करीब करीब डेढ़ घंटे तक चली। बताया गया है कि दोनों पक्ष शनिवार रात करीब 11 बजे मिले थे। पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की, जिन पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं. अमित शाह ने पहलवानों को भरोसा दिलाया कि कानून सबके लिए समान है, कानून को अपना काम करने दें. मुलाकात के दौरान पहलवानों ने बृजभूषण की गिरफ्तारी पर ही जोर दिया। इस पर शाह ने कहा, कोई भी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी। दो दिन पहले, किसानों और खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने केंद्र की भाजपा सरकार को 9 जून तक सिंह को गिरफ्तार करने या बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी करने का अल्टीमेटम दिया था।

#WrestlersmeetHomeMinisterAmitShah,#AmitShahmeetWrestlers,#AmitShah,#WFI,#BajrangPunia,#SakshiMalik,#VineshPhogat,,