सीएम योगी ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में की पूजा
लखनऊ: यूपी के लोकप्रिय सीएम योगी आदित्यनाथ आज 51 साल के हो गए। अपने जन्मदिन के मौके पर सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में ‘विशेष पूजा’ करेंगे। जन्मदिन के लिए कोई आधिकारिक समारोह नहीं रखा गया है। सीएम योगी ने 1998 में गोरखपुर से सबसे कम उम्र के सांसद बनकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वह 1998 से 2017 तक लगातार पांच बार गोरखपुर के सांसद रहे। योगी आदित्यनाथ ने मार्च 2017 में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।
# Gorakhpur News# CM Yogi Adityanath# CM Yogi birthday# CM Yogi News#cmyogiadityanath.#GorakhpurNews#UPCMYogiAdityanathBirthday,#upcm,#upnews,#CMYogiABirthday,







