‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन
(बॉलीवुड डेस्क): मशहूर ऐतिहासिक शो ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है. गूफी पेंडल पिछले कुछ समय से अपनी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे. आज सोमवार को उनका 79 साल की उम्र में मुंबई निधन हो गया है. इसी के साथ एक और दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। गूफी पेंटल के निधन की खबर ने हर किसी को फिर से गमगीन कर दिया. गूफ़ी पेंटल पिछले लगभग 10 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था. हालांकि दो दिन से उनकी तबीयत में काफ़ी सुधार देखा जा रहा था और ऐसे में उनके घर वालों को उनके स्वस्थ होकर घर जाने की उम्मीद बंधी थी. लेकिन आज वे जिंदगी की जंग हार गए. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे के करीब ओशिवरा श्मशान भूमि में किया जाएगा. 'महाभारत' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिल में अपनी बेहद अहम जगह बनाई थी। इन कलाकारों में गूफी पेंटल का नाम भी शामिल है। गूफी पेंटल ने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था। आज भी जब भी शकुनि मामा के अभिनय की बात की जाती है, उसमें गूफी पेंटल का नाम जरूर लिया जाता है.गुफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था.
#Gufi Paintal Passes Away,#Gufi Paintal,#Mahabharata,#BollywoodNews,







