उत्तरकाशी/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तरकाशी जनपद के पुरोला में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में परम पूजनीय गुरुदेव भगवान श्री शिव प्रसाद नौटियाल जो मुख्य व्यास पीठ पर आसीन हो करके सभी को दिव्य कथा श्रवण करवा रहे हैं कथा षष्टम् दिवस में प्रथम वक्ता के रूप में आचार्य भारत भूषण गैरोला शास्त्री जी ने अपने वक्तव्य को रखते हुए सभी श्रोता वृंदों को मंत्रमुग्ध किया आदरणीय भारत भूषण गैरोला शास्त्री जी ने बताया कि कलयुग में मनुष्य की उम्र 100 साल है जिसमें की मनुष्य की खुद की उम्र सिर्फ 40 वर्ष है बाकी 60 वर्ष में 20 गधे ने 20 वर्ष कुत्ते ने और 20 ऊल्लों ने 60 वर्ष हमें पारितोषिक में मिला है बाकी अपनी उम्र सिर्फ 40 वर्ष है 40 वर्ष में ही हम अपनी मर्जी की मालिक रहते हैं उसके बाद अवश्य उम्र गधे कुत्ते और उल्लू की तरह ही बितानी पड़ती है शास्त्री जी के दिव्य प्रसंग से सभी लोग मंत्रमुग्ध हुए, इस दिव्य कथा सुचारु रूप से मंच संचालन करते हुए आदरणीय चंद्रशेखर नौटियाल जी अपना सुंदर नेतृत्व कर रहें हैं, पूज्य गुरुदेव भगवान ने जीवन के अस्तित्व को सभी को समझाया इस शुभ अवसर पर आचार्य प्रकाश बहुगुणा, शशि भूषण शास्त्री, आचार्य सुरेश भट्ट, आचार्य संतोष खंडूरी, आचार्य मेवाराम शास्त्री, प्रवेश शर्मा, सुभाष बहुगुणा, सोबत सिंह चौहान, गंभीर चौहान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे श्रोताओं का तांता कथा के अंतिम क्षण तक लगा रहा.

#dehradunnews,#uttarakhandnews,#Uttarkashinews ,,