महा जनसंपर्क अभियान : भाजपा अनुसूचित मोर्चा कैंट विधानसभा प्रेम नगर कांवली मंडल द्वारा लाभार्थी मेला किया गया आयोजित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा 21 कैंट विधानसभा प्रेम नगर कांवली मंडल द्वारा लाभार्थी मेला महा जनसंपर्क अभियान के तहत जनरल विंग प्रेमनगर बाल्मीकि बस्ती में दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री डॉ स्वराज विद्वान ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान लाभ लोगों को मिल रहा है और आवास योजना का लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है । अन्य योजनाएं भी लाभार्थियों को मिल रही है।

इस मौके पर विधायक सविता कपूर ने प्रधानमंत्री की योजनाओं के लाभार्थियों का स्वागत किया और इसमें महिलाएं बढ़ चढ़कर लाभ उठा रही है । इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार ने लाभार्थियों का स्वागत अभिनंदन किया किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर और प्रेम नगर कावली मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार घेयल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट ओर सुरेंद्र कुमार घेयल ने कांग्रेस छोड़कर आए पूरन सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आनंद सूद ने किया कार्यक्रम में नंदन सिंह कनौजिया सतीश सरकेन अनुज कुमार राजेश कुमार चिनालिया रवि कुमार वाल्मीकि सोनू सरकेन महामंत्री संजय अरोड़ा विनोद रावत जी नवीन कुमार सोनू बहुतवान विनीत गोदियाल सोनू पवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

#dehradunnews,#uttarakhandnews,Uttarakhandbjp,#@UKBJP,







