लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती पर बेहद नाराजगी जताई है। शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एम देवराज को तलब किया , सीएम योगी ने यूपी में चरमराई आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर हर एक गांव से लेकर शहर तक को रोस्टर के मुताबिक पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि फीडरवाइज अफसरों की जवाबदेही तक की जाए। खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदलें और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिजली खरीदी जाए पैसों की कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय रोस्टर के अनुसार जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति हरहाल में सुनिश्चित की जाए।

#UPPCL, #UP Power Cut,#UPNews,#CMYOGI,#Yogi Adityanath,