बेटे के संगीत में कार्यक्रम में गदर' के 'तारा सिंह' बनकर पहुंचे सनी देओल
(बॉलीवुड डेस्क) : बॉलीवुड के दिग्गज परिवारों में से एक देओल खानदान में शादी के जश्न का माहौल है। सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बँधने जा रहे हैं। बीती रात करण देओल की संगीत सेरेमनी थी. बेटे के संगीत में सनी देओल ने जमकर ग़दर मचाया सनी देओल अपने ‘गदर’ वाले लुक में बेटे के संगीत में कार्यक्रम में पहुंचे. हाथ जोड़ते हुए विनम्र तरीके से सनी देओल ने सभी का अभिवादन किया ‘गदर’ में जिस तरह उनके किरदार तारा सिंह ने आउटफिट पहने थे, सनी बिल्कुल उसी अंदाज में बेटे के संगीत में शामिल हुए. इतना ही नहीं, उन्होंने ‘मैं निकला गड्डी लेकर’ पर डांस भी किया. सनी ने ब्राउन ब्लेजर और पटियाला सलवार पहने हुए थे और उन्होंने ब्लैक शू से अपने लुक को कंप्लीट किया था. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी को 'मैं निकला गड्डी लेके' गाने पर मजेदार डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनका ये वीडियो देख फैंस को 22 साल पुराने तारा याद आ गए हैं। लोग उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि गदर का सीक्वल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है।
#Sunny Deol,#Bollywoodnews,#Sunny Deol Gadar Movie,#Karan Deol Drisha Acharya Wedding,







