खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम मोदी अगले हफ्ते अमेरिका दौरा पर जाने वाले हैं। उनकी ये यात्रा दोनों देशों के लिए बहुत ही ख़ास मानी जा रही है। गौरतलब है पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे, पीएम मोदी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन उनके व्हाइट हाउस आगमन पर 21 तोपों की सलामी देंगे। ऐसा सम्मान पीएम मोदी को पहली बार दिया जाएगा। वही पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार अमेरिकी यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। ये कार्यक्रम भारत के लिए काफी अहम है, क्योंकि इससे दुनिया को भारतीय परंपराओं को लेकर एक संदेश जाएगा। वही इस पूरी यात्रा के दौरान पीएम मोदी के कई अहम् कार्यक्रम प्रस्तावित हैं 

#USPresident#USPresidentJoeBiden,#International Yoga Day,#pmmodi,#PM Narendra Modi,#UN,#America,