चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' से निपटने की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने बुलाई बैठक
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बिपरजॉय अब भीषण चक्रवाती तूफान बन चुका है। इसके 15 जून तक गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र से टकराने का अनुमान है। गुजरात के सात जिलों में चक्रवात के असर को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के अगले 24 घंटे में और भी ज्यादा तेज होने की संभावना है और यह तूफान उत्तर- उत्तर पूर्व की ओर बढ़ेगा। वही पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें चक्रवात से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बताया गया है कि बैठक में आपदा और राहत कार्यों से एजेंसियां और एनडीआरएफ से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में चेतावनी की स्थिति में बदलाव करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया है. पहले यहां येलो अलर्ट घोषित किया गया था.
#Cyclone Biparjoy,#PMModi,#,







