(बॉलीवुड डेस्क): 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद अब फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ जल्द ही दर्शकों के बीच में आने वाली है, यह फिल्म इस साल दशहरे पर 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 15 अगस्त तय की गई थी। निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने शनिवार को ट्विटर पर फिल्म के सेट की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मां सरस्वती के आशीर्वाद से फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म को हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बीते साल विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर ताबड़तोड़ कमाई की थी। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन का दर्द दिखाया गया था। इस फिल्म की सफलता के बाद विवेद अग्निहोत्री ने द वैक्सीन वॉर नाम से फिल्म का एलान किया था।  ‘द वैक्सीन वॉर’ फिल्म कोविड-19 महामारी के दौरान हुए घटनाक्रम पर आधारित होगी  

#TheKashmirFiles, #Vivek Ranjan Agnihotri), #Vivek Agnihotri,#The Vaccine War,#vivekagnihotri,#Bollywoodnews,