साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार ने कसी कमर, प्रदेश में स्थापित होगी 18 नई साइबर लैब
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 18 पुलिस रेंज में 18 हाई-टेक साइबर लैब स्थापित करने का फैसला किया है। इस फैसले से पुलिस को साइबर क्राइम से जुडी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। योगी सरकार ने फर्स्ट फेज में परियोजना के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर करने का भी फैसला लिया है। जिससे आने वाले समय में न सिर्फ साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी आसान होगी, बल्कि लंबित विवेचनाओं को तेजी से पूरा कर दोषियों को सजा भी दी जाएगी. साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार गंभीर नज़र आ रही हैं भविष्य में साइबर क्राइम की चुनौतियों को देखते हुए सभी प्रकार के संसाधनों से लैस किया जा रहा है. यूपी साइबर सेल के डीआईजी एन. कोलांची ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक लखनऊ में फॉरेंसिक साइंस लैब में केवल एक साइबर लैब काम कर रही थी। अब प्रत्येक पुलिस रेंज में एक साइबर लैब होगी और जब भी साइबर संबंधित अपराधों की सूचना दी जाएगी, जिससे आने वाले समय में न सिर्फ साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी आसान होगी, बल्कि लंबित विवेचनाओं को तेजी से पूरा कर दोषियों को सजा भी दी जाएगी.
#Cyber Crime,#cmyogi,#upnews,#UP Police,#Cyber helpdesk,#Yogi Adityanath,,







