डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड के साथ कर रही काम: सीएम योगी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री योगी के साथ सोमवार को प्रतापगढ़ में 2,200 करोड़ से अधिक के निवेश से पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर गडकरी ने कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रतापगढ़ का विकास हो रहा है। पूरे देश में उप्र की कानून व्यवस्था की सराहना हो रही है। देश की जनता की ओर से मुख्यमंत्री योगी का मैं अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह सपना है कि कोई नौजवान बेरोजगार न रहे, सबको पीने के लिए पानी मिले, गरीब को रोटी, कपड़ा एवं मकान मिले। वही मंच से गडकरी ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की, कहा की आपने जिस प्रकार प्रदेश से गुंडा राज को जिस प्रकार से समाप्त किया ये दुर्जनता पर सज्जनता को बचाने का प्रयास है। आपने प्रदेश की कानून व्यवस्था का इतनी कड़ाई से पालन कराया है कि गुंडे, उचक्के और लफंगों का खात्मा हो गया।
इस दौरान वही सीएम योगी ने कहा कि प्रतापगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छूता दिखाई पड़ रहा है। कोई सोच नहीं सकता था कि प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज हो सकता है लेकिन आज प्रतापगढ़ के पास वो सभी सुविधाएं हैं जो एक जनपद में होनी चाहिए। प्रदेश के अंदर 54 लाख गरीबों को हमारी सरकार एक-एक आवास दे चुकी है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में आयोजित हो रहे जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी अतिथि काशी के विकास को और गंगा की निर्मल और अविरल धारा को देखकर अभिभूत हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है और दुनिया भारत की तरफ आकर्षित है। देशभर में हाई-वे का जाल बिछ गया है। एयरपोर्ट से लेकर काशी तक, लखनऊ से काशी, काशी से प्रयागराज हो या फिर अन्य मार्ग, सब बने हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्च र गरीब कल्याण, देश की सुरक्षा और वैश्विक मंच पर भारत को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए हुए कार्यों को आज देश और दुनिया महसूस कर रही है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड के साथ अपने कार्यक्रम आगे बढ़ा रही है।
#upnews, #cmyogi,#nitingadkari,#yogiadityanath,







