कैन्ट विधानसभा में जी.एम.एस. मंडल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट परिवारों का किया गया सम्मान
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देहरादून कैन्ट विधानसभा में विधायक सविता कपूर के नेतृत्व में जी.एम.एस. मंडल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट परिवारों से मुलाकात की गयी, साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान विधायक सविता कपूर ने कहा कि बीते 9 सालों में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और देश को सुरक्षित बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।

इस दौरान विधायक सविता कपूर ने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे साहित्यकार एवं आर्य समाज के उपदेशक सतपाल सरल ,एडवोकेट संजीव शर्मा, डॉ नितिन गर्ग ,शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही कमलेश शर्मा , समाजसेवी उत्तम गर्ग का घरों पर जाकर सम्मान किया गया ।

सम्मान कार्यक्रम में सुमित पांडेय मंडल अध्यक्ष, बबलू बंसल कार्यक्रम संयोजक, मीनाक्षी मौर्य पार्षद, शेखर नौटियाल मंडल महामंत्री, ऐ,के,महाजन मंडल उपाध्यक्ष, हितेश मण्डल मंत्री, विनोद तोमर मंडल मंत्री, मास्टर सुरेंदर, सतीश कंडवाल उपस्तिथ रहे।

#dehradunnews,#uttarakhandnews,#Cantt Assembly,#MLA Savita Kapoor ,







