खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय उद्योग परिसंघ के एक कार्यक्रम में अमेरिकी राजदूत शामिल हुए इस दौरान उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की जमकर तारीफ की है. गार्सेटी ने एनएसए डोभाल को इंटरनेशनल धरोहर बताया , अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अजीत डोभाल एक अंतरराष्ट्रीय खजाना हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के एक गांव का लड़का डोभाल न केवल एक राष्ट्रीय खजाना, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय खजाना बन गया है। उन्होंने अमेरिका और भारत के बीच मजबूत रिश्तों की तारीफ करते हुए कहा, जब मैं अमेरिका और भारत के रिश्तों की बुनियाद पर नजर डालता हूं कि तो ये बहुत मजबूत नजर आती है. ये साफ है कि भारतीय लोग अमेरिकियों से प्यार करते हैं और अमेरिकी भारतीयों को प्यार करते हैं.

#US Envoy Praise Ajit Doval, #Ajit Doval,#NSA,