लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता सोशल मीड‍िया पर भी लगातार बढ़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है  कि ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ के पार पहुंच गई। सीएम योगी ने वर्ष 2015 में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @myogiadityanath की शुरुआत की थी। तब वह सांसद थे। योगी के वर्ष 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद जिस गति से उनकी लोकप्रियता बढ़ी, 8 वर्ष में योगी आद‍ित्‍यनाथ के ट्वि‍टर के 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह पहले CM हैं। कई बड़े सेलिब्रिटी और नेता भी अभी तक इस आंकड़े को नहीं छू पाए हैं। सीएम योगी ट्विटर पर राहुल गांधी से ज्यादा लोकप्रिय हैं. उन्होंने फॉलोअर्स के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी नेता अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती को मात दे दी है ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोवर्स का आंकड़ा छूने के साथ ही सीएम योगी उस क्लब का हिस्सा बन गए, जिसमें पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं।

#Yogi Adityanath on Twitter:, #@myogiadityanath, #upnews.#CMYogi, #Yogi Adityanath,#CM Yogi Adityanath,