(बॉलीवुड डेस्क)  : वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर बवाल दर्शकों के बीच काफी समय से चर्चा में है. इस फिल्‍म की शूटिंग काफी पहले ही पूरी हो चुकी है. खबर ये हैं की अब ये फिल्म 'बवाल' सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी. इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया हैं. नितेश ने इससे पहले आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' को भी डायरेक्ट किया था और इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर खूब धमाल मचाया था. फिल्म अब अक्टूबर में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी. खबरों के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला  ने  फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से पहले  फिल्म के कलाकारों से बातचीत की  जिसके बाद ये फैसला लिया गया है. बता दें वरुण और जान्हवी ने ओटीटी पर फिल्म की रिलीज के लिए हां कह दिया है. बवाल की पूरी टीम का मानना ​​है कि ये फिल्म ओटीटी पर दर्शकों को खूब पसंद आएगी. 

#Varun Dhawan-Janhvi Kapoor ,#Bawaal, #BawaalMovie,#Bawaal Film on OTT,#Varun Dhawan,# Jhanvi Kapoor,