Asia Cup 2023: एशिया कप-2023 के शेड्यूल का ऐलान, पाकिस्तान में 4 और श्रीलंका में होंगे 9 मैच
(स्पोर्ट्स डेस्क): एशिया कप 2023 को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया हैं, आगामी एशिया कप-2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. एशिया कप का आयोजन 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच होगा। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें कुल 13 वनडे मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जाएगा, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी के नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की मेजबानी केवल पाकिस्तान में ही नहीं होगी, ये दो अलग-अलग देशों में खेला जाएगा. ये फैसला एसीसी चीफ जय शाह की अध्यक्षता वाली बैठक में लिया गया. शिया कप के इस एडिशन में दो ग्रुप होंगे. इस बार एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होना था. लेकिन भारतीय टीम इसके लिए पाक नहीं जाती. इसी वजह से हाइब्रिड मॉडल को चुना गया है. बता दें कि भारत ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था. इसको लेकर लंबे वक्त तक विवाद चल रहा था. इस चैंपियनशिप में छह टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से दो टीमें सुपर फोर चरण में आगे बढ़ेंगी. इसके बाद टॉप-2 टीमें फाइनल में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी. पाकिस्तान की टीम अपने लीग मैच पाकिस्तान में खेलेगी, जबकि सुपर चार के मैच और भारतीय टीम के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। फाइनल मैच भी श्रीलंका में होगा।
#AsiaCup-2023Schedule,#AsiaCup-2023,#BCCI,#teamindia,#INDvsPAK,







