लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी  के साथ गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पहले ही साफ़ कर चुके हैं कि उनका भाजपा के साथ जाने का कोई इरादा नहीं है। जयंत के बाद अब उनकी पत्नी चारू चौधरी ने भी राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा के साथ आने को अफवाह कहा है। चारू ने साफ कहा है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। वहीं जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी ने एक ट्वीट करते हुए कहा, चवन्नी नहीं हैं जो पलट जाएंगे। अफवाहों पर ध्यान ना दें। विपक्षी एकता महागठबंधन मिशन 2024 में जीत रहा है। दरअसल केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और ओमप्रकाश राजभर ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने को लेकर बयान दिया गया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में रालोद के बीजेपी गठबंधन में जाने की ख़बरों ने तूल पकड़ लिया था, वही बाईट दिनों बागपत एक कार्यक्रम के दौरान आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर कहा था की  'आप चाहते हैं कि मैं अपना नया सूट सिलवा लूं? उन्होंने कहा कि किसी के कहने से कुछ भी नहीं होने जा रहा है। मेरा स्टैंड क्लियर है।

#Charu Chaudhary ,#Muzaffarnagr News,#UP News,#Lok Sabha Election 2023,#Lok Dal,#Jayant Chaudhary,#Charu,