खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली में आज होने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले शरद पवार के सरकारी आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में पोस्टर लगाए। शरद पवार के घर के बाहर “सच्चाई और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार के साथ है” और “भारत का इतिहास ऐसा है कि इसने विश्वासघात करने वालों को कभी माफ नहीं किया है” जैसे पोस्टर लगे हुए हैं।  शरद पवार के दिल्ली दौरे से पहले उनके समर्थन में प्रदर्शन भी हो रहे हैं. पवार समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे हैं कि वो उनके साथ खड़े हैं.  एनसीपी में दो फाड़ होने के बाद अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार की तरफ से विधायकों की बैठक बुलाई गई. अजित पवार की तरफ से बुलाई गई बैठक में कुल 32 विधायक शामिल हुए, जबकि शरद पवार की बैठक में महज 18 विधायक ही पहुंचे. कुछ विधायकों ने अब तक अपना रुख साफ नहीं किया है. महाराष्ट्र में एनसीपी के कुल 53 विधायक हैं. 

#NCP vs NCP Crisis,#NCP,#Sharad Panwar,#NCP Meeting,