रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का एक नया पोस्टर जारी
(बॉलीवुड डेस्क): रजनीकांत की आगामी फिल्म 'जेलर' का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें तमन्ना भाटिया हरे रंग की हॉट ड्रेस में नजर आ रही हैं। पोस्टर में तमन्ना के लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह डांस नंबर काफी हिट होने वाला है। अभिनेत्री अपने आइटम नंबर्स के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री के प्रशंसक इस नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत की यह 169वीं फिल्म होगी, जिसमें उनके साथ शिवराज कुमार भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। रजनीकांत इस फिल्म में एक बार फिर एक्शन करके अपने फैंस को एंटरटेन करते दिखाई देने वाले हैं।
#Kaavaalaa,#JailerFirstSingle,#Jailer,#rajinikanth,#Nelsondilpkumar,#anirudhofficial, #tamannaahspeaks ,,







