वही केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने खादर क्षेत्र के बाढ ग़्रस्त गाँवों में पहुंचकर लोगों का दुख-दर्द जाना
मुज़फ्फरनगर ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रविवार को हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से एक बार फिर गंगा में जल छोड़ा गया है। इसे देखते हुए अधिकारी सभी पुख्ता तैयारियां करने में लगे हैं।पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार फिर गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। मुज़फ्फरनगर में सोलानी नदी की बाढ़ से पीड़ित गांव मजलिसपुर ,खैरपुर, महाराजनगर और सिताबपुरी में पहुंचकर परिस्थितियों का जायजा लिया तथा ग्रामवासियों को सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बाढ़ से लगातार खराब हो रहे हालात को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं लोगों के सामने खाने व पशुओं के चारे की समस्या बरकरार है। ग्रामीण भैसा व बैल बुग्गी से बाढ़ के पानी से गुजरकर भोकरहेडी के खोले के जंगल से चारा लेकर आ रहे हैं। सोलानी नदी के पुल पर आश्रय स्थल में बाढग़्रस्त चारों गांवों के लोग अपने पशुओं के साथ डेरा डाले हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार फिर गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे खादर क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए। खादर क्षेत्र में बाढ के कारण सोलानी नदी पुल प्रशासनिक अधिकारियों ने डेरा लगाया हुआ है, जहां उन्होंने बाढ के कारण ग्रामीणों व किसानों को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा पानी घरों में घुसने के कारण आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी की। केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि बाढ के सम्बंध में मुख्यमंत्री से समय लिया है। वह लखनऊ जा रहे हैं। हर हाल में मदद होगी। उन्होंने तहसीलदार संजय कुमार व नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह को तत्काल नुकसान के सर्वे जीपीएस के द्वारा कराने के आदेश दिए ताकि शासन से शीघ्र मुआवजा मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल , जिला सहकारी बैंक मुज़फ्फरनगर के चेयरमैन रामनाथ सिंह,क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, ग्राम प्रधान योगेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष शुकतीर्थ वीरपाल सहरावत जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#Muzaffaranagar News,#Sanjeev baliyan,#Heavy Rain,#Flood,UP News,#Flood In Muzaffarnagar,







