भूमि पेडनेकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुरू करने जा रही अभियान, सोशल मीडिया पर करेंगी जागरूक
(बॉलीवुड डेस्क): भूमि पेडनेकर ने देश भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए नए सिरे से एक अभियान शुरू करने का फैसला किया है औ रभूमि पेडनेकर ने क्लाइमेट वॉरियर नाम से एक कैंपेन लॉन्च किया है।। भूमि की पहचान नई पीढ़ी में एक क्लाइमेट वॉरियर के रूप में रही है और पर्यावरण में लगातार हो रहे बदलाव के चलते धरती को हो रहे नुकसान के प्रति वह लगातार जागरूकता बढ़ाती रही हैं।
क्लाइमेट वॉरियर एक सोशल मीडिया और ऑनलाइन पहल है। भूमि पेडनेकर इसके तहत लोगों को जलवायु और पर्यावरण अनुकूलन और जीवन विकल्पों को अपनाने की जानकारी देंगी। इसके जरिए पर्यावरण में सतत परिवर्तन लाने के लिए भारत भर में प्रयासरत पर्यावरण कार्यकर्ताओं और नागरिक समूहों द्वारा किए गए कार्यों को भी सामने लाया जाएगा, उन्होंने कहा कि गर्म हवाएं, सुखाड़, बाढ़, सुनामी और जंगल की आग आदि हमारी धरती को तबाह कर रही हैं और दुनिया भर में लाखों लोगों को और अधिक गरीबी में धकेल रही हैं। प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य और हमारे कल्याण को नुकसान पहुंचा रहा है। उनका कहना है कि हम एक महत्वपूर्ण बिंदु पर हैं और अब और समय गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकते।
#Bollywood News,#Entertainment News,#Bhumi Pednekar,#,







