(स्पोर्ट्स डेस्क): तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले कई समय से चोट से जूझ रहे हैं. बुमराह पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई T20 सीरीज के बाद से मैदान से बाहर हैं. बुमराह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं, पिछले काफी समय से उनकी वापसी को लेकर लगातार यह संभावना जताई जा रही है कि एशिया कप से बुमराह वापसी कर सकते हैं. अब खुद उन्होंने ही अपनी वापसी को लेकर बड़ी अपडेट दी है. बुमराह ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, कई सारी फोटो हैं, जिनमें वह गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्ट के साथ बुमराह ने लिखा कि मैं घर वापस आ रहा हूं.  टीम इंडिया को इस साल एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं. ऐसे में जसप्रीत बुमराह की वापसी टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर हैं। मार्च में पीठ की सर्जरी कराने वाले बुमराह ने एनसीए में सफलतापूर्वक रिहैबिलिटेशन के बाद पिछले महीने गेंदबाजी फिर से शुरू की थी। बीसीसीआई के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की निगरानी में उनका रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम जारी है। वह नेट्स पर पूरे जोश के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। बुमराह पिछली बार सितंबर 2022 में भारत के लिए खेले थे। 

 

 

 

#Jasprit Bumrah,#BCCI,#Team India,Cricket,,