कैंट विधायक सविता कपूर ने बरसात से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कैंट विधायक सविता कपूर ने देर रात्रि बरसात से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया । विधायक सविता कपूर ने कांवली , शास्त्री नगर, लक्ष्मण चौक अनुराग चौक प्रभावित क्षेत्रो का निरीक्षण किया और नगर निगम , लोक निर्माण विभाग , राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को कार्यालय में बुलाकर समाधान हेतु निर्देशित किया ।

विधायक कपूर ने कहा कि कांवली में एशियन स्कूल की सुरक्षा दीवार गिरने ने आवाजाही अवरुद्ध हुई है । अनुराग चौक पर नगर निगम के भूखंड पर सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए है सुरक्षा दीवार न होने से हिल व्यू कॉलोनी एवं शास्त्री नगर में बाढ़ जैसी स्तिथि उत्पन्न हो गयी है । एम डी डी ए कॉलोनी लक्ष्मण चौक में नाली चौक होने सभी घरों में जल भराव हुआ है । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, अधिशासी अभियंता नगर निगम रतूड़ी जी सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर धस्माना, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग अनिल बिष्ट, बबलू बंसल आदि लोग मौजूद रहे .
#Rain,#MLA Savita Kapoor,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,







