खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर से यूपी एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है. सीमा से एक अज्ञात जगह पर पिछले कई घंटों से पूछताछ चल रही है. हालांकि अभी तक की पूछताछ में कुछ ऐसा नहीं मिला है जिससे उसके पाकिस्तान या उसकी खुफियां एजेंसी ISI का एजेंट होने की पुष्टि होती हो. एटीएस को पाकिस्तानी सेना की वर्दी में सीमा हैदर का एक फोटो और सोशल मीडिया पर उसके भारतीय सैनिकों व एनसीआर के कई युवकों से जुड़ने की जानकारी मिली है। इससे सीमा हैदर पर शक बढ़ रहा है। यूपी एटीएस की टीम ने सीमा और सचिन को एक साथ बिठाकर कई अहम सबूतों को लेकर सवाल किए. 

बता दें कि सीमा मई में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और अब ग्रेटर नोएडा में अपने भारतीय साथी सचिन मीणा के साथ रह रही है. 2 दिन में करीब 16 घंटे तक चली पूछताछ के बाद यूपी एटीएस को शक है कि सीमा हैदर उन्हें गुमराह कर रही है. दरअसल 5वीं तक पढ़ाई करने का दावा करने वाली सीमा हैदर जिस कॉन्फिडेंस के साथ अधिकतर सवालों का धड़ाधड़ सवालों के जवाब दे रही है उससे ATS और अन्य एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. अब इस बात की भी जांच भी हो रही है की कहीं सीमा पर नजर रखकर कोई उसे गाइड तो नहीं कर रहा है.

#Seema Haider,#Seema Haider Pakistan,UP ATS,