चमोली में हुआ बड़ा हादसा, दरोगा समेत 15 की मौत कई घायल
चमोली/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं. मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये हैं. चमोली बाजार के पास बुधवार सुबह नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। नमामि गंगे प्रोजेक्ट में फैले करंट हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने की मृतकों का आंकड़ा 15 पहुंचने की पुष्टि की है। डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार एच टी लाइन टूटने के कारण चमोली में ये हादसा हुआ। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है। कुल 22 लोग मौके पर मौजूद थे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली। सीएम धामी ने कहा कि घायलों को देहरादून लाया जा रहा है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। उनके लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया है।
#Chamoli Accident,#Chamoli News,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,,







