चमोली हादसा: सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे पर दुख जताया है। 15 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि घायलों को देहरादून लाया जा रहा है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। उनके लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील कुमार को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 22लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब 15 लोगों की मौत हुई है। डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार एच टी लाइन टूटने के कारण चमोली में ये हादसा हुआ। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है।
भारी बारिश के बाद उत्तराखंड के चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. इसी बीच चमोली में बुधवार को अलकनंदा नदी के किनारे एक ट्रांसफॉर्मर फटने के कारण करीब 15 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है।। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय 22 लोग मौके पर उपस्थित थे।

#Chamoli Accident,#Chamoli News,#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,,







