लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राष्‍ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं, इन दिनों इस बात को लेकर राजनितिक गलियारों में चर्चा जोरो पर हैं, । हालांकि जयंत कई बार यह कह चुके हैं कि उनका सपा के साथ गठबंधन है और पूरी तरह से मजबूत है। यहां तक कि उनकी पत्नी चारु ने भी यह कहा कि वह चवन्नी नहीं है जो पलट जाएं। बावजूद इसके चर्चाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा दावा करते हुए बयान दिया था कि यूपी में सपा गठबंधन में फूट हो सकती है. आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी अखिलेश यादव को झटका दे सकते हैं. गौरतलब है कि जयंत चौधरी का रालोद समाजवादी पार्टी का सहयोगी दल है और उसने वर्ष 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था. चौधरी सपा की मदद से राज्यसभा के लिए चुने गए थे. वही कुछ दिन पहले ही यूसीसी पर रालोद अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि आधुनिक भारत में महिला और पुरूषों को समान अधिकार मिलने चाहिए. 

वही अब राष्ट्रीय लोकदल के भाजपा से गठबंधन की चर्चा के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि यदि जयंत चौधरी वैचारिक रूप से भाजपा के साथ आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में किस दल से गठबंधन करना है यह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है। केंद्रीय नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा वह उसका स्वागत करेंगे। 

#UP Politics,#Loksabha Election 2024,#UP News,#BJP,#Lok Dal,#Jayant Chaudhary,#Rastriya Lok Dal,