लक्ष्य सेन ने जीता कनाडा ओपन बैडमिंटन का खिताब
(स्पोर्ट्स डेस्क) : लक्ष्य सेन ने चीन के ली शी फेंग को 21-18, 22-20 से हराकर कनाडा ओपन 2023 में पुरुष एकल का खिताब जीता लिया है। लक्ष्य सेन ने इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक को अपने नाम किया था. लक्ष्य सेन ने अपने करियर में दूसरी बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर 500 खिताब को अपने नाम किया है. मेंस सिंगल्स में लक्ष्य की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 19 है। ली शी फेंग के खिलाफ लक्ष्य की यह पांचवीं जीत थी। दोनों के बीच कुल सात मुकाबले खेले गए हैं। ली शी फेंग को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है। 21 साल के लक्ष्य का पिछले कुछ सालों में शानदार खेल कोर्ट पर देखने को मिला है. कनाडा ओपन 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने जापान के 11वीं रैंकिंग के खिलाड़ी केंटो निशिमोतो को 21-17 और 21-14 से मात देने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था.
#Canada Open Badminton,#Canada Open Badminton 2023,#Badminton,#Lakshya Sen,







