अरशद वारसी ने नेपोटिज्म को लेकर किया खुलासा
(बॉलीवुड डेस्क): मुन्ना भाई एमबीबीएस, जॉली एलएलबी और गोलमाल समेत कई हिट फिल्मों में अभिनय कर चुके अरशद वारसी ने बॉलीवुड में चले आ रहे नेपोटिज्म पर अपनी राय रखी हैं, अरशद वारसी ने कही की फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा दिया गया है जिसके चलते अब बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे यह मान कर चलते हैं कि इंडस्ट्री में उनकी एंट्री तो बहुत ही आसानी से हो जाएगी। बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों को फ्लॉप होने के बाद भी बार बार अवसर दिए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर जो लोग इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हैं उन्हें हमेशा संघर्ष करना पड़ता है। आज इंडस्ट्री में रियल टैलेंट की अगर कमी है तो वह इसी वजह से है क्योंकि मेकर्स बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों को आगे लाना चाहते हैं। अरशद वारसी ने खुलासा किया कि कई बार उन्हें फिल्मों से बाहर कर दिया गया और इसके पीछे की वजह लीडिंग एकटर्स थे, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं अरशद सारी लाइमलाइट ना चुरा लें।
#Arshad Warsi,#Bollywood News,#Entertainment News,







