मंत्री संजीव बालियान ने गंगा में डुबकी लगाकर की पैदल कावड़ यात्रा की शुरुआत
हरिद्वार/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुज़फ्फरनगर सांसद व केंद्र सरकार में राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने आज पैदल कावड़ यात्रा की शुरुआत हर की पौड़ी हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाकर की, मंत्री संजीव बालियान देश और जनपद मुजफ्फरनगर की सुख, समृद्धि, शांति तथा समान नागरिक संहिता के प्रचार-प्रसार हेतु आज मंगलवार दिनांक 11 जुलाई 2023 को प्रातः 8 बजे तीर्थ नगरी हरिद्वार की हर की पौड़ी से पवित्र गंगा जल लेकर पैदल कावड़ यात्रा करते हुए 14 जुलाई 2023 को रात्रि 8 बजे मुजफ्फरनगर शिव चौक पहुंचकर भगवान महादेव को जल समर्पित करेंगे।

मंत्री डॉ. संजीव बालियान जो पैदल कावड़ ला रहे हैं इस पैदल कावड़ यात्रा का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के माध्यम से देश व जनपद मुजफ्फरनगर की सुख-समृद्धि-शांति- विकास हो सके। 4 दिनों की यह पैदल कावड़ यात्रा हिंदुत्व को जागरूक करने की साथ-साथ देश सेवा भावना को भी जागृत करेगी, जिससे समान नागरिक संहिता, सबका साथ -सबका विकास, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, एकता की भावना के साथ धर्म भावना को भी जागृत करेगी।

भारत के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब कोई केंद्रीय मंत्री धर्म जागरण के लिए पैदल कावड़ यात्रा करेंगे। समान नागरिक संहिता के लागू कराने हेतु हर की पौड़ी से मुजफ्फरनगर तक पैदल कावड़ यात्रा की जा रही है ।


#Sanjeev Baliyan,#Kanwr Yatra 2023.#Muzaffarnagar News,#Haridwar News,,,







