(बॉलीवुड डेस्क):  सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' के ट्रेलर को मुंबई में एक शानदार इवेंट में लॉन्च किया गया, 'गदर 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है. फैंस इसे देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. दावा किया जा रहा है कि फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी. 'गदर 2' में सनी देओल और अमीषा पटेल उर्फ तारा सिंह और सकीना की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल का एक्शन लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, इस ट्रेलर में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को देख आपको 'गदर' के हर एक सीन याद आ जाएंगे। डायलॉग से लेकर एक्शन सीन तक इतने दमदार है कि लोग इस ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल और अमीषा पटेल ने एक-दूसरे के साथ डांस करते दिखाई दिए। दोनों की ये फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

#Sunny Deol,#Sunny Deol and Ameesha Patel,#Gadar 2 Teaser Out,#Gadar 2 Trailer,#Gadar 2,#Amisha Patel,,