IND vs WI: पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने जीत से किया आगाज
(स्पोर्ट्स डेस्क): वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को ब्रिजटाउन में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने जीत से आगाज किया है। वेस्टइंडीज टीम की पारी को पहले वनडे में 114 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 22.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे में यह लगातार 9वीं जीत है. टीम इंडिया की ओर से गेंदबाज़ी में स्पिनर कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए. कुलदीप यादव ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे. इसके अलावा इशान किशन ने ओपनिंग करते हुए 46 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली. पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के घातक स्पिनर्स रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने मेजबान टीम के 10 में से 7 विकेट चटकाए. भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 12) को सातवें नंबर पर उतारा जबकि विराट कोहली क्रीज पर नहीं उतरे. रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद रहे. बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती ने वेस्टइंडीज की ओर से 26 रन पर दो विकेट चटकाए. मेजबान टीम के लिए कप्तान साई होप ने 43, एलिक अजथाने ने 22 और ब्रैंडन किंग ने 17 रन बनाए। जबकि टीम के सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वेस्ट इंडीज की पूरी टीम भारतीय स्पिन जोड़ी रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के सामने पूरी तरह संघर्ष करती दिखी। जडेजा ने जहां 3 विकेट हासिल किए, वहीं कुलदीप यादव के खाते में कुल 4 विकेट आए।
#India vs West Indies 1st ODI,#IND vs WI,#BCCI,#Team India,#Kuldeep Yadav and Ravindra Jadeja,







